छत्तीसगढ़ प्रदेश की जलवायु – विस्तृत वर्णन | Climate of Chhattisgarh | CGPSC Geography Latest General Awareness 2022

छत्तीसगढ़ की जलवायु | Climate of Chhattisgarh

किसी भू-भाग पर पाए जाने वाले तापमान की अवस्था वर्षा की मात्रा एवं हवाओं की गति क्षेत्र की जलवायु को प्रदर्शित करती है । मध्य प्रदेश की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी है ।

छत्तीसगढ़ की जलवायु राज्य के माध्यम से गुजरने वाले कर्क रेखा से बहुत प्रभावित है। मध्य प्रदेश की जलवायु परिस्थितियाँ अत्यधिक परिवर्तनशील हैं। ग्रीष्मकाल अत्यधिक गर्म होता है, सर्दियाँ अत्यधिक ठंडी होती हैं और वर्षा चरम पर होती है या सूखे की स्थिति रहती है।

छत्तीसगढ़ की जलवायु मुख्यत: उष्णार्द्र तथा अधोआर्द्र प्रकार की है। सामान्यत: इसे उष्ण कटीबंधीय मानसून जलवायु कहा जाता है। समुद्र से दूर होने से छत्तीसगढ़ राज्य इसके समकारी प्रभाव से भी दूर है। यह राज्य कर्क रेखा पर स्थित होने के कारण एक गर्म राज्य है। राज्य में वर्ष का मई माह सर्वाधिक गर्म तथा दिसम्बर-जनवरी माह सर्वाधिक ठण्डे माह होते हैं। राज्य की वर्षा मानसूनी है। राज्य में 94% वर्षा जून से अक्टूबर माह के मध्य होती है।

 

छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से तीन ऋतुएं पाई जाती है
  1. ग्रीष्म ऋतुएं
  2. शीत ऋतु
  3. वर्षा ऋतु

ग्रीष्म ऋतुएं Summer seasons

  • अवधि – 16फरवरी – 15 जून
  • सर्वाधिक गर्म महीना – मई
  • सर्वाधिक गर्म स्थान –चांपा
  • सर्वाधिक औसत तापमान – रायगढ़ और जांजगीर जिला में
  • तापमान 40 से 45℃ रहता है 
  • सबसे ज्यादा गर्म स्थान चाम्पा है
  • छत्तीसगढ़ में ग्रीष्म ऋतुएं गर्म एवं शुष्क होती है
  • यहाँ अप्रैल और मई में झुलसाने वाली गर्मी तथा जुलाई से अक्टूबर में बादलों के कारण उमस होती है
  • मई का महिना में सबसे ज्यादा गर्मी होती है , अधिकतम तापमान चाम्पा और रायगढ़ में अंकित की जाती है 
  • 21 मार्च के उपरांत सूर्य की किरणे उत्तरी गोलार्थ में सीधी लम्बवत पड़ती है ,जिससे तापमान में वृद्धि हो जाती है

शीत ऋतुएं Winter season

  • अवधि – 16अक्टूबर – 15 फरवरी
  • सर्वाधिक ठंडा महीना – दिसम्बर
  • सर्वाधिक ठंडा स्थान – पेंड्रा मैनपाठ (अंबिकापुर)
  • न्यूनतम औसत तापमान –जशपुर नगर
  • तापमान 15 से 20 ℃ रहता है
  • ऊंचाई और वनाधिक्य के कारण है
  • यहाँ शीत ऋतुएं ठंडी एवं शुष्क होती है
  • दिसम्बर और जनवरी में सर्वाधिक ठंडी पड़ती है
  • पहाड़ी भागों में स्थित पेंड्रा, मैनपाट, जशपुर, न्यूनतम तापमान वाले क्षेत्र है, ऐसा समुन्द्रतल से अधिक 
  • 21 सितम्बर के बाद सूर्य की स्थिति दक्षिणायन होने लगाती है, और सूर्य की किरणे तिरछी पड़ने लगाती है

वर्षा ऋतुएं Rainy seasons

  • अवधि – 16 जून- 15 अक्टूबर
  • मानसून का आगमन – जून के मध्य में
  • औसत वर्षा (वार्षिक) – 1300-1325 mm
  • अधिकांश मानसूनी वर्षा –बंगाल की खाड़ी शाखा में
  • न्यूनतम वर्षा वाले क्षेत्र – मैकल श्रेणी (कवर्धा)
  • सबसे कम वर्षा कवर्धा जिला में होती है
  • जिलेवार सर्वाधिक वर्षा जशपुर में होती है
  • प्रदेश में औसत वर्षा लगभग 120-125 से. मी. होती है
  • तापमान 20 से 35℃ रहता है औसत तापमान भी यही रहता है
  • 90 प्रतिशत वर्षा दक्षिण पश्चिम मानसूनी हवाओ के द्वारा होता है
  • नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ प्रदेश का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र है
  • भानुप्रतापपुर, जशपुर तहसीलों में सर्वाधिक औसत वार्षिक वर्षा होती है
  • छत्तीसगढ़ में वर्षा की प्रकृति मानसूनी है , वर्षा ऋतुएं गर्म एवं आर्द्र होती है
  • हिन्द महासगार के दक्षिणी भाग से मानसूनी हवाएं आकर्षित होती है और वर्षा होती है
  • छत्तीसगढ़ में मैकल पर्वत श्रेणी के निकट न्यूनतम वर्षा होती है इसे वृष्टिछाया प्रदेश कहते है राजनंदगांव और कवर्धा जिला
  • 21 जून को कर्क रेखा के समीप सूर्य की लम्बवत स्थिति होती है ,जिससे गर्मी और तापमान में वृध्दि होती है न्यून वायुदाब की स्थिति बनती है

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के जलप्रपात का सम्पूर्ण जानकारी

तापमान :-

21 मार्च के बाद सूर्य उत्तरायण होता है तथा 21 जून को सूर्य कर्क रेखा पर लम्बवत चमकता है, फलस्वरूप तापमान में वृद्धि होती है। अतः मार्च से जून तक सम्पूर्ण प्रदेश में तापमान बढ़ने लगता है। औसत तापमान सबसे अधिक रायगढ़ में 46.10 सेंटीग्रेड तथा सबसे कम 42.20 सेंटीग्रेड कांकेर में रहता है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान मई माह में (450 सेंटीग्रेड) होता है।

जून में मानसून के आगमन के साथ ही तापमान में कमी दृष्टिगोचर होती है। आर्द्रता तथा मेघाच्छादित आकाश के कारण जून की अपेक्षा जुलाई के तापमान में कमी आती है। इस समय प्रदेश का तापमान 26.250 सेंटीग्रेड होता है। सितम्बर तक तापमान में अधिक भिन्नता नहीं होती है।

वर्षा :-

प्रदेश में वर्षा मानसूनी प्रकृति की है तथा वर्षा की औसत मात्रा 1627 मिमी. है। रायपुर में 1388.2, कांकेर में 1394.8, जगदलपुर में 1534.1, अम्बिकापुर में 1404.8; चांपा में 1429.1, पेंड्रा में 1462 तथा रायगढ़ में 1627 मिमी. औसत वर्षा होती है। अधिकांश वर्षा (94 प्रतिशत) जून से अक्टूबर के मध्य बंगाल की खाड़ी की मानसूनी हवाओं द्वारा होती है। प्रदेश में मानसून का आगमन 10 से 15 जून तक होता है। जुलाई तथा अगस्त सर्वाधिक वर्षा के महीने हैं। राजनांदगाँव जिले के पश्चिम में स्थित मैकल श्रेणी का पूर्वी भाग अरब सागरीय मानसूनी हवाओं के मार्ग में अवरोध डालकर इस क्षेत्र में वृष्टि छाया का प्रभाव उत्पन्न करता है। 10 अक्टूबर के आस-पास प्रदेश से मानसून लौट जाता है।

छत्तीसगढ़ की जलवायु की विशेषताएँ Climate characteristics of Chhattisgarh

  • छत्तीसगढ़ में जलवायु का फैलाव – उपाद्र महाद्वीप के द्वारा होता है
  • छत्तीसगढ़ में औसत वर्षा (वार्षिक) – 1300 -1325 मिलीमीटर होती है
  • छत्तीसगढ़ के न्यूनतम वर्षा वाला क्षेत्र – मेकल श्रेणी (कवर्धा जिले में )
  • छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन प्राय: – 10 – 15 जून के मध्य में होती है
  • छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से उष्ण कटिबंधीय मानसूनी जलवायु पायी जाती है।
  • छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र अर्थात छत्तीसगढ़ का चेरापूंजी – अबूझमाड़ है
  • छत्तीसगढ़ भू-आवेष्ठित राज्य है। इस कारण यहाँ की जलवाऊ महाद्वीपीय प्रकार की है।
  • जबकि 82.30 पूर्वी देशांतर जो भारत की माध्य रेखा है, छत्तीसगढ़ से होकर गुजरती है।
  • कर्क रेखा गुजरने के कारण छत्तीसगढ़ में ग्रीष्म ऋतु में अधिक गर्म एवं शीत ऋतु में सामान्य ठंड होती है।
  • 23.30 उत्तरी अक्षांश (कर्क रेखा) प्रदेश के उत्तरी जिलों कोरिया ,सूरजपुर एवं बलरामपुर से होकर गुजरती है।
  • छत्तीसगढ़ में वर्षा की प्रकृति मानसूनी है , वर्षा ऋतुएं गर्म एवं आर्द्र होती है .
  • 90 प्रतिशत वर्षा दक्षिण पश्चिम मानसूनी हवाओ के द्वारा होता है .
  • 21 जून को कर्क रेखा के समीप सूर्य की लम्बवत स्थिति होती है ,जिससे गर्मी और तापमान में वृध्दि होती है न्यून वायुदाब की स्थिति बनती है .
  • हिन्द महासगार के दक्षिणी भाग से मानसूनी हवाएं आकर्षित होती है और वर्षा होती है .
  • प्रदेश में औसत वर्षा लगभग 120-125 से. मी. होती है .
  • छत्तीसगढ़ में मैकल पर्वत श्रेणी के निकट न्यूनतम वर्षा होती है इसे वृष्टिछाया प्रदेश कहते है राजनंदगांव और कवर्धा जिला .
  • भानुप्रतापपुर, जशपुर तहसीलों में सर्वाधिक औसत वार्षिक वर्षा होती है .
  • जिलेवार सर्वाधिक वर्षा जशपुर में होती है 
  • सबसे कम वर्षा कवर्धा जिला में होती है .
  • नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ प्रदेश का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र है .

छत्तीसगढ़ की जलवायु  से संबधित FAQ

Q : छत्तीसगढ़ में शीत ऋतु का आगमन कब और क्यों होता है?
Ans : छत्तीसगढ़ में शीत ऋतुएं ठंडी एवं शुष्क होती है . 21 सितम्बर के बाद सूर्य की स्थिति दक्षिणायन होने लगाती है, और सूर्य की किरणे तिरछी पड़ने लगाती है. दिसम्बर और जनवरी में सर्वाधिक ठंडी पड़ती है.

Q : छत्तीसगढ़ राज्य की औसत वार्षिक वर्षा कितनी है?
Ans : छत्तीसगढ़ राज्य में 1425-1450 मिमी. औसत वार्षिक वर्षा होती है.

Q : छत्तीसगढ़ के शीत ऋतु में कौन से फल आते हैं?
Ans : इस ऋतु में स्निग्ध (चिकने) पदार्थ, मौसमी फल व शाक, घी, दूध, शहद आदि के सेवन से शरीर को पुष्ट और बलवान बनाना चाहिए। कच्चे चने रात को भिगोकर प्रातः खूब चबा-चबाकर खाना, गुड़, गाजर, केला, शकरकंद, सिंघाड़े, आँवला आदि कम खर्च में सेवन किये जाने वाले पौष्टिक पदार्थ है।

Q : शीत ऋतु का क्या अर्थ है?
Ans : छत्तीसगढ़ के शीत ऋतु अथवा शिशिर ऋतु वर्ष की एक ऋतु है, जिसमें वातावरण का तापमान प्रायः निम्न रहता है। साल की अन्य प्रमुख ऋतु हैं – गृष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, वसन्त ऋतु। शीत ऋतु, भारत में यह नवम्बर से फरवरी तक होती है। अन्य देशों में यह अलग समयों पर हो सकती है।

Q : छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म महीना कौन सा है?
Ans : छत्तीसगढ़ के ग्रीष्म ऋतु (CG Summer Season) की अवधि – 16 फरवरी से 15 जून तक होती है.यहाँ सर्वाधिक गर्म माह – मई होता है मई के उत्तरार्द्ध एवं जून के पूर्वार्द्ध में उष्ण तथा शुष्क हवाएं चलन. सर्वाधिक गर्म स्थान – चांपा. सर्वाधिक औसत तापमान – रायगढ़ व जांजगीर जिले के कुछ भाग

Q : छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म स्थान कौन सा है ?
Ans : छत्तीसगढ़ सर्वाधिक गर्म स्थान चांपा जांजगीर है. 

Q : कर्क रेखा छत्तीसगढ़ के कितने जिलों से गुजरती है?
Ans : छत्तीसगढ़ के तीन जिलों से कर्क रेखा गुजरती

Q : छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे ठंडा चित्र कौन सा है?
Ans : छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों में दुर्ग सबसे ठंडा बना हुआ है। वहां शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दुर्ग में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है।

Q : छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म स्थान कौन सा है ?
Ans : छत्तीसगढ़ सर्वाधिक गर्म स्थान चांपा जांजगीर है. 

Q : छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन सा है?
Ans : भानुप्रतापपुर, जशपुर तहसीलों में सर्वाधिक औसत वार्षिक वर्षा होती है .जिलेवार सर्वाधिक वर्षा जशपुर में होती है.सबसे कम वर्षा कवर्धा जिला में होती है .नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ प्रदेश का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र है .

Q : छत्तीसगढ़ कौन सा राज्य में है?
Ans : छत्तीसगढ़ 1 नवंबर 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर अस्तित्व में आया छत्तीसगढ़ भारत का 26 वां राज्य है.

Q : छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र कौन सा है?
Ans : छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र मैनपाट सरगुजा है .

error: Content is protected !!